| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 देवरिया में PDA जन पंचायत कार्यक्रम, जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव समेत सपा नेता रहे शामिल

 पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के देवरिया खास स्थित बुद्ध मंदिर परिसर में PDA जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक सरोकारों पर अपनी बात रखी।


कार्यक्रम के आयोजक एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश कुशवाहा गेनू सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की गई।


कार्यकर्ताओं ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 देवरिया अखिलेश दुबे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज