| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

संत भाई जी बाबा की सालाना बरसी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर

जिला रिपोर्टर: यूसुफ की रिपोर्ट

अखंड पाठ साहिब, कीर्तन दरबार और अटूट लंगर में दूर-दूर से पहुंची संगत

रामपुर। गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में संत भाई जी बाबा की सालाना याद एवं बरसी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरंभता हुई, जिसकी समाप्ति 6 अक्टूबर को प्रातः 8:30 से 9 बजे के बीच हुई।

इससे पूर्व सुबह 4 बजे से 6 बजे तक मंजी

साहिब की सेवा
की गई। इस दौरान जल एवं दूध से मंजी साहिब को स्नान कराकर सेवा की गई। आसपास के क्षेत्र सहित अन्य जनपदों से आई संगत ने सेवा में भाग लिया। संगत द्वारा सेब एवं केले का प्रसाद भी चढ़ाया गया।

सुबह 5 बजे से श्री नितनेम साहिब एवं श्री सुखमणि साहिब के पाठ किए गए। इसके बाद सुबह करीब 6:30 बजे मंजी साहिब पर अरदास हुई। अरदास के उपरांत केले एवं सेब का प्रसाद तथा राजमा-चावल के लंगर का वितरण किया गया।

रागी जत्थों ने किया शब्द कीर्तन

श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें बाहर से आए रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। सुबह 10 बजे अरदास के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।


इसके बाद दूसरा दीवान सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। कार्यक्रम में सबसे पहले नाम सिमरन जत्थे की महिलाओं द्वारा कीर्तन किया गया। इसके बाद हजूरी रागी जत्था भाई गुरमुख सिंह ने शब्द कीर्तन किया।

पंजाब से आए रागी जत्थों में भाई गुरविंदर सिंह रुद्रपुर यूके, भाई भूपेंद्र सिंह फिरोजपुरी एवं भाई मनराज सिंह शाहाबाद मार्कंडे ने शब्द कीर्तन और कथा-विचार के माध्यम से संगत को धार्मिक संदेश दिया।

अटूट लंगर का हुआ आयोजन

दोपहर 3 बजे अरदास के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी, छोले एवं खीर का अटूट लंगर लगाया गया। दूर-दूर से पहुंची संगत ने श्रद्धा के साथ शब्द कीर्तन सुना और गुरु का लंगर ग्रहण किया।


कार्यक्रम के दौरान बाहर से आए रागी जत्थों तथा विरासत यूट्यूब चैनल रुद्रपुर की टीम द्वारा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किए जाने पर टीम के सदस्यों को सरोपा, शाल आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।

गुरुद्वारा प्रधान ने संत भाई जी बाबा की जीवनी पर डाला प्रकाश

गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने संत भाई जी बाबा की याद में आयोजित बरसी के अवसर पर उनके जीवन एवं धार्मिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुई संगत का आभार व्यक्त किया।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर सहज पाठ जारी

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व 24 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इसके संबंध में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में 20 जुलाई से संगति रूप में सहज पाठ किए जा रहे हैं।

गत रात्रि भी रात 8:45 बजे से 9:15 बजे तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 872 अंग पढ़े गए। संगति रूप में सहज पाठ जगमोहन सिंह निमाड़ा एवं जयदीप सिंह द्वारा पढ़कर कराया गया। इसके बाद रात 9:15 बजे से 10:30 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजा, जिसमें पंजाब से आए रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन किया।

ये लोग रहे प्रमुख रूप से मौजूद

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना, मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह वाधवा, मैनेजर राधे श्याम अरोरा, सुरेंद्र सिंह चावला, महेंद्र सिंह होरा, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, हरीश अरोरा, प्रेम अरोड़ा, गुरजीत सिंह माटा, जसमीत सिंह, पपिंदर सिंह, धनवंत सिंह, हरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, संतोख सिंह, कंवलजीत सिंह कथुरिया, जोगिंदर सिंह, परमजीत सिंह एवं हरविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं संगत मौजूद रही।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं मन लगाकर शब्द कीर्तन का आनंद लिया और गुरु का लंगर ग्रहण किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज