बीएचयू सिंह द्वार पर छात्र संगठनों ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला
एसआईआर व मतदाता सूची को लेकर जताया विरोध, चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सिंह द्वार पर सोमवार को छात्र संगठनों और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसआईआर तथा मतदाता सूची को लेकर अपनी नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भी विरोध जताते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
सिंह द्वार पर जुटे छात्र संगठनों और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए और पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों का उचित समाधान करने की मांग की।
रिपोर्ट: विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें