किसानों की मोटर-केबल चोरी से बढ़ी चिंता, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
बीजादेही थाना क्षेत्र में किसानों की मोटर-केबल चोरी से बढ़ी चिंता, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
दुर्गेश यादव ब्यूरो चीफ शाहपुर जन जन की आवाज न्यूज़ 24
बैतूल/बीजादेही। बीजादेही थाना क्षेत्र में किसानों के खेतों से लगातार मोटर एवं केबल चोरी होने की घटनाओं से किसानों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान संघ भीमपुर ब्लॉग अध्यक्ष रामपाल यादव का आरोप है कि चोर रात के समय खेतों में लगे विद्युत मोटर, केबल सहित अन्य सामान को निशाना बना रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि उसके खेत से टुबेल की मोटर और केबल की चोरी हो गई। वहीं दूसरे किसान मंजीत यादव के केबल चोरी के बाद दोबारा मोटर-केबल खरीदने और खेत तक विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने में अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद चोरों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से किसानों में असुरक्षा का माहौल है।
किसानों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, पूर्व में हुई मोटर-केबल चोरी की घटनाओं की जांच करने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए बीजादेही थाना क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें