| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

तलवार से गाड़ियों के कांच तोड़ने वाला आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

 

गाड़ियों में तोड़फोड़ और अड़ीबाजी का तीसरा आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

बैतूल। थाना कोतवाली पुलिस ने गाड़ियों में तोड़फोड़ और फरियादी से अड़ीबाजी करने के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।


पुलिस के अनुसार 8 जून 2026 की रात करीब 3 से 3:30 बजे के बीच प्रकाश सावनेरे, सागर बुझाडे और पीयुष बचले एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो से पहुंचे थे। आरोपियों ने तलवार से ऑफिस के सामने खड़ी दो बोलेरो गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। इसके बाद फरियादी की कार का पीछे का कांच भी तोड़ दिया गया।

फरियादी और उसके साथी के कार से बाहर आने पर आरोपियों ने तलवार लहराते हुए गाली-गलौज की तथा 10 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर गाड़ियां जलाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया।


फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 503/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तीसरा आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

मामले में प्रकाश सावनेरे और सागर उर्फ बुझाडे को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं तीसरा आरोपी पीयुष बचले पिता दशरथ बचले, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्रीन सिटी गंज, बैतूल घटना के बाद से फरार था।

आरोपी के इंदौर में होने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम इंदौर रवाना हुई और पीयुष बचले को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 19 अगस्त 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक राकेश सरयाम, प्रधान आरक्षक दीपक कटियार और आरक्षक प्रदीप कहार की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक बैतूल ने कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

चिचोली से संवाददाता राजेंद्र प्रसाद यादव की रिपोर्ट।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री