| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

बैतूल बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बालिकाओं के अपहरण व दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

 

नाबालिग बालिकाओं के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

बैतूल। बैतूल बाजार थाना पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैतूल भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को परिजनों ने बैतूल बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बालिकाएं शासकीय हाईस्कूल बडोरा में अध्ययनरत हैं और 8 अगस्त को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। रिपोर्ट पर थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 263/26, 264/26 एवं 265/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने हमलापुर, बाजपुर, किला खंडारा, सोनाघाटी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित होटल-लॉज और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बालिकाओं को दस्तयाब कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, बालिकाओं के कथनों के आधार पर मामले में दुष्कर्म एवं अन्य आरोपों से संबंधित धाराओं 64(1), 65(1), 75(2), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मनीष पिता अमरलाल बरकड़े (23 वर्ष), निवासी ग्राम चारगांव थाना रानीपुर और विनोद पिता मिलन इवने (19 वर्ष), निवासी धनियाजाम को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया। वहीं मनीष पिता जगनू आहाके (22 वर्ष), निवासी झाड़ेगांव थाना कोतवाली को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।


तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल बैतूल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी अरविन्द धुर्वे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक विजयसिंह ठाकुर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि बच्चों और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। कोई बच्चा या बच्ची बिना बताए घर से चला जाए अथवा किसी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने में देरी न करें।

पुलिस ने कहा कि महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों को गंभीरता से लिया जाता है और ऐसे मामलों में पीड़ितों की पहचान एवं गरिमा का ध्यान रखते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चिचोली से संवाददाता राजेंद्र प्रसाद यादव की रिपोर्ट।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री