| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

ग्राम पंचायत टोकरा में 20 लाख के कथित गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से जांच की मांग

 

ग्राम पंचायत टोकरा में करीब 20 लाख के कथित गबन का आरोप

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
रिपोर्टर राजेंद्र प्रसाद यादव, बैतूल

बैतूल/चिचोली। चिचोली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत टोकरा में कथित वित्तीय अनियमितताओं और विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं ने पंचायत के सचिव, सह-सचिव एवं सरपंच पर मिलीभगत से करीब 20 लाख रुपये की राशि में चार माह के दौरान कथित गबन का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में नल-जल योजना के कई कार्य अधूरे होने के बावजूद उन्हें पूर्ण दर्शाया गया। पुलिया और बाउंड्रीवाल निर्माण में भी राशि के उपयोग को लेकर अनियमितता का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए करीब 7 लाख रुपये की आवश्यकता के बावजूद लगभग 11 लाख रुपये की राशि निकाले जाने की बात सामने आई है।

इसके अलावा भोडियाकांप में पेयजल कूप का कार्य कराए बिना राशि निकालने, पंचायत भवन सुधार कार्य में लाखों रुपये की अनियमितता तथा टोकरा पंचायत में पेयजल कूप की व्यवस्था बंद होने की शिकायत की गई है।




ग्रामीणों ने टोकरा स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की व्यवस्था नहीं होने तथा पंखे, बेड, कुर्सी और पर्याप्त विद्युत व्यवस्था के अभाव का भी मुद्दा उठाया। वहीं गांव में किचन सेट की जर्जर स्थिति और विभिन्न स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया।

बिजली और सड़क की भी मांग

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम भोडियाकाप में करीब 45 परिवार निवास करते हैं और आबादी लगभग 300 है। यहां अब तक बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बिजली और सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री