| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चिरापाटला चौकी में पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं

 होमगार्ड के भरोसे 112, चिरापाटला चौकी में पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

बिजादेही थाना क्षेत्र का मामला

 रिपोर्टर राजेन्द्र गोहे जन जन की आवाज न्यूज़ 24 

बिजादेही थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरापाटला चौकी में पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आपातकालीन सेवा 112 की व्यवस्था भी पर्याप्त पुलिस बल के अभाव में होमगार्ड के भरोसे संचालित हो रही है


ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता मिलना बेहद जरूरी है, लेकिन चौकी में पर्याप्त पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से चिरापाटला चौकी की व्यवस्थाओं की जांच कराने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने तथा 112 आपातकालीन सेवा को प्रभावी बनाने की मांग की है।


मामले में पुलिस विभाग द्वारा वास्तविक स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जरूरत है, ताकि क्षेत्र के लोगों को समय पर सुरक्षा एवं पुलिस सहायता मिल सके। तैनात होमगार्ड द्वारा कई इवैन्ट पर भी नहीं जानते हैं ताकि 112 तत्काल पुलिस सेवा होती है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री