चिचोली ब्लॉग अन्तर्गत ग्राम भुरभूर पिपलबर्रा में आज भी बच्चे जर्जर स्कूल भवनों में बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर
जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ने को मजबूर बच्चे, भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
दुर्गेश यादव ब्यूरो चीफ शाहपुर
जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतुल
बैतूल। बैतूल जिले के चिचोली ब्लॉग अन्तर्गत ग्राम भुरभूर पिपलबर्रा में आज भी बच्चे जर्जर स्कूल भवनों में बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। स्कूल भवनों की हालत इतनी खराब है कि बारिश के मौसम में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल भवन लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव के अभाव में बदहाल स्थिति में पहुंच चुके हैं। दीवारों में दरारें, छत से पानी टपकना और भवन के अन्य हिस्सों का क्षतिग्रस्त होना बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से अभिभावकों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर जर्जर भवनों की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती है।
जिम्मेदार अधिकारियों से मांग है कि जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, खतरनाक भवनों की मरम्मत अथवा नए भवन का निर्माण कराया जाए तथा तब तक बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जर्जर भवन में शिक्षा नहीं, बच्चों को चाहिए सुरक्षित भविष्य।
इस संबंध में जन शिक्षा अधिकारी श्री निरज गलफट बीआरसी चिचोली के उसके फोन पर संपर्क कर जानकारी लेना चहा परन्तु उनके कलेक्टर महोदय जी की मिटिग में हूं शाम में बात करते हैं और फोन रख दिया




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें