आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने की गोष्ठी
रामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर स्थित सभागार कक्ष में जनपद के आईजीआरएस (IGRS) से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार एवं तथ्यात्मक जांच के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को संतुष्टिपूर्ण न्याय दिलाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गंभीरता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इसके साथ ही लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई और उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
लोकेशन – रामपुर
ब्यूरो चीफ – रफीउल्लाह खान
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें