| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 ज्वाला नगर में नाला निर्माण को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

रामपुर। ज्वाला नगर क्षेत्र में नाला निर्माण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गंभीर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय तकनीकी एवं प्रशासनिक जांच की मांग की है।


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने आरोप लगाया कि नाले की दीवारों को वर्तमान भूतल से ऊंचा किए जाने और निर्माण कार्य अधूरा छोड़े जाने से श्रमिक बस्ती, रफत कॉलोनी, कृष्णा विहार तथा मायादेवी धर्मशाला के पीछे के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। कांग्रेस का कहना है कि हल्की बारिश में भी कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में पूर्व से कार्यशील नाले के समीप नया नाला बनाए जाने की आवश्यकता, लोहिया पार्क की दीवार तोड़े जाने, पार्क की भूमि में नाला निर्माण तथा पानी की टंकी की दीवार के नीचे से नाला निकाले जाने को लेकर भी जांच की मांग की गई है।

कांग्रेस ने निर्माण की डीपीआर, तकनीकी ड्राइंग, डिजाइन, एस्टीमेट, टेंडर प्रक्रिया, भुगतान विवरण और गुणवत्ता परीक्षण की जांच कराने की मांग की है। साथ ही स्वतंत्र तकनीकी अभियंताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित करने की मांग रखी गई है।


ज्ञापन में जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सफाई अभियान, फॉगिंग और स्वास्थ्य शिविर लगाने तथा अधूरे नाला निर्माण को जल्द पूरा कर जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग भी की गई है।


जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि यदि जांच में निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों की अनदेखी या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज