चमरौआ विधानसभा में AIMIM का जनसंपर्क अभियान, मोहम्मद रिहान बने युवा जिला सचिव
रामपुर। चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में AIMIM द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों, युवाओं की भागीदारी और जनता के हक से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने संगठन से जुड़कर समाज के लिए कार्य करने की इच्छा जताई। इसी क्रम में मोहम्मद रिहान को AIMIM युवा जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर AIMIM के युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके हक की आवाज को मजबूती से उठाना है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया जाएगा।
युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने नवनियुक्त युवा जिला सचिव मोहम्मद रिहान को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।
इस दौरान युवा जिला महासचिव जुनैद खान, जिला महासचिव दानिश गुल, जुनैद, नफीस अंसारी, जालिस अली, रकीब, अरशद सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: युसूफ, जिला रिपोर्टर
लोकेशन: रामपुर
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें