रामपुर में जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
: स्वार क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा
रामपुर। जनपद में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक रामपुर ने बुधवार को तहसील स्वार क्षेत्र के जलभराव प्रभावित गांवों का दौरा किया।
अधिकारियों ने ग्राम पसियापुरा, रुस्तमनगर और छपरा पहुंचकर जलभराव की स्थिति का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और मौजूदा परिस्थितियों की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने मौके की स्थिति पर नजर बनाए रखने और जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
रिपोर्ट: रफीउल्लाह खान, ब्यूरो चीफ रामपुर
जन-जन की आवाज़ न्यूज़




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें