| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 रामदास आठवले के मुरादाबाद मंडल आगमन को लेकर तैयारियां तेज

रामपुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले का 13 सितंबर को मुरादाबाद मंडल में आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।


इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री सलीम मलिक मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जिलों में पहुंचकर लगातार बैठकें कर रहे हैं। आज रामपुर में प्रदेश महामंत्री सलीम मलिक ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मुरादाबाद पहुंचकर रामदास आठवले के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।


पार्टी की ओर से रामपुर के प्रत्येक ब्लॉक और तहसील से 10-10 बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मुरादाबाद ले जाने की तैयारी की जा रही है।


पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनसंपर्क और बैठकें की जा रही हैं।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

  ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान रामपुर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज