रुद्रपुर में आज रूट डायवर्जन लागू, कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बदली
रुद्रपुर में आज रूट डायवर्जन लागू, कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
रुद्रपुर/देवरिया। शुक्रवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक रुद्रपुर कस्बे में रूट डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का संचालन बदला जाएगा, जबकि भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
पुलिस के अनुसार, गौरी बाजार की ओर से आने वाले वाहनों को तारासारा मार्ग से होकर रुद्रपुर बस स्टेशन भेजा जाएगा। वहीं बरहज और मदनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पूर्वी बाईपास से निकाला जाएगा। रुद्रपुर से गोरखपुर जाने वाले वाहन भी पूर्वी बाईपास का ही उपयोग करेंगे। मंदिर के आगे केवल आवश्यकता होने पर ही वाहनों का आवागमन कराया जाएगा।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का सहयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 देवरिया
रिपोर्ट: अखिलेश दुबे


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें