प्रेमिका ने नंबर ब्लॉक किया, युवक ने किया जानलेवा हमला"
देवरिया: प्रेमिका ने नंबर ब्लॉक किया तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, भाई पर कुदाल से किया जानलेवा हमला
देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आजमगढ़ निवासी युवक का क्षेत्र की एक युवती से करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। लगभग डेढ़ महीने पहले युवती ने युवक का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर उससे बातचीत बंद कर दी।
रविवार को युवक युवती के घर पहुंचा और बातचीत बंद करने का कारण पूछने लगा। इसी दौरान युवती का भाई वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में युवक ने पास में रखा कुदाल उठाकर युवती के भाई पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहले महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से हिरासत में ले लिया।
बाद में युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
📢 विज्ञापन के लिए संपर्क करें मो.: 6306758202 अपने व्यवसाय, संस्थान, दुकान, विद्यालय, अस्पताल, कार्यक्रम एवं अन्य प्रचार-प्रसार के लिए जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 से जुड़ें। संपर्क करें: 6306758202 |





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें