मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को जागरूकता का संदेश
“गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की पैनी नजर
देवरिया, 11 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलेभर में “गुड मॉर्निंग देवरिया” एवं “एंटी रोमियो चेकिंग” अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों एवं शिवालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती।
मॉर्निंग वॉकर्स से किया सीधा संवाद
पुलिस टीमों ने पार्कों, स्टेडियमों एवं सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला एवं पुरुष नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। पुलिस ने नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया तथा सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
बुजुर्गों से आत्मीय संवाद
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से आत्मीयता के साथ संवाद किया। उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए पुलिस ने हरसंभव सहायता, सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग
अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की।
एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक
महिला एवं बालिका सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालय एवं कोचिंग जाने वाली छात्राओं से संवाद किया। छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने की अपील की।
पुलिस-जन विश्वास को मजबूत करने की पहल
“गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना, नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना तथा महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भी है।
अभियान के दौरान सुबह के समय पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला।
पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में जन-जागरूकता, जनसंवाद, एंटी रोमियो चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
रिपोर्ट: संजय मिश्र, देवरिया
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ देवरिया






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें