जन जन की आवाज न्यूज़ 24 अखिलेश दुबे देवरिया
देवरिया: डीएम का सख्त एक्शन, लापरवाही पर बिजली विभाग के एक्सईएन का वेतन रोका
शिकायतों की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और जवाबदेह कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए।
देवरिया में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एक्सईएन (अधिशासी अभियंता) का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों का समय पर समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें