देवरिया: किसान फार्मर आईडी अभियान में तेजी, 15 दिन की समय-सीमा तय
देवरिया। जिले में किसान फार्मर आईडी बनाने के अभियान को तेज करने के लिए प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि प्रत्येक पात्र किसान की फार्मर आईडी अगले 15 दिनों के भीतर तैयार कराई जाए। इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी।
जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत सहायकों और संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में वृक्षारोपण अभियान, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, डिजिटल लाइब्रेरी और अंत्येष्टि स्थल जैसे विकास कार्यों की भी समीक्षा हुई। सभी विभागों को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
पशुपालन विभाग को पशुओं के टीकाकरण और ईयर टैगिंग अभियान में तेजी लाने के साथ अवैध पशु तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण रखने को कहा गया। वहीं जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनहि
त से जुड़े कार्यों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें