कृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस पर रतनपुर विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम
बैतूल/चिचोली। संवाददाता राजेन्द्र प्रसाद यादव।
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर में कृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मटकी फोड़, डांस प्रतियोगिता, चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में समां बांध दिया।
डांस प्रतियोगिता में प्रार्थना एवं अक्षरा ने भाग लेकर शानदार प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में उत्साह और रचनात्मकता देखने को मिली।
वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी बालक-बालिकाओं ने अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के शिक्षक स्टाफ ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास करते हैं। कार्यक्रम उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
रिपोर्ट: राजेन्द्र प्रसाद यादव
संवाददाता, बैतूल/चिचोली
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें