| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

चिचोली आर्य समाज के अध्यक्ष बने हर्षित आर्य, आर्यवीर दल के अध्यक्ष अभिनव आर्य

गुरुकुल निर्माण समिति की जिम्मेदारी सचिन आर्य को सौंपी गई

बैतूल। जिले के चिचोली नगर स्थित श्रद्धानंद आर्य समाज भवन, बाजार चौक में आर्य समाज के पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों, सदस्यों, नगरवासियों एवं गणमान्य नागरिकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आर्य समाज की आगामी गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने तथा गुरुकुल निर्माण की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के दौरान सर्वप्रथम आर्य समाज के पूर्व अध्यक्ष रोहित आर्य द्वारा संस्था के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात आर्य समाज द्वारा गुरुकुल निर्माण किए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई तथा निर्माण कार्य की आगामी रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में आर्य समाज की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज के कार्यों को और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने पर अपने विचार रखे।


इसके पश्चात सर्वसम्मति से हर्षित कमलेश आर्य को श्रद्धानंद आर्य समाज चिचोली का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं अभिनव देवेंद्र आर्य को आर्यवीर दल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा आर्य समाज के गुरुकुल निर्माण कार्य को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए सचिन आर्य को गुरुकुल निर्माण समिति का अध्यक्ष बनाया गया।


नवनियुक्त अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित आर्य समाज के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक में सभी ने आर्य समाज के सिद्धांतों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा गुरुकुल निर्माण कार्य को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर “वेद की ज्योति जलती रहे, ओम का झंडा ऊंचा रहे” के जयघोष लगाए गए। इससे पूरा वातावरण आर्य समाज के नारों से गूंज उठा।

बैठक में राजेंद्र जैसवाल, नरेंद्र आर्य, बटनू पटेल, धर्मेंद्र पटेल, बाली मालवीय, विजय आर्य, सुधीर जायसवाल, राजकुमार आर्य, रितेश मालवीय, संजय आवलेकर, सोनू जायसवाल, गौरव आर्य, श्याम सोनी, हनी सोनी, बद्री सोनी सहित बड़ी संख्या में आर्य समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: सुरेन्द्र बावने, बैतूल
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज