चिचोली क्षेत्र में गांव-गांव खुलेआम शराब बिक्री के आरोप, जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड जन जन की आवाज न्यूज़ 24
चिचोली। बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेकेदार से जुड़े लोगों द्वारा गांव-गांव जाकर खुलेआम शराब का विक्रय किया जा रहा है, जिससे गांवों का माहौल प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, कई गांवों में शराब आसानी से उपलब्ध होने के कारण युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शराब का विक्रय केवल अधिकृत दुकानों तक सीमित है, तो गांवों में पहुंचकर शराब बेचने की गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं, इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।
इस मामले को लेकर आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग से मांग की है कि चिचोली क्षेत्र के गांवों में शराब बिक्री की शिकायतों की गंभीरता से जांच कराई जाए तथा यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
साथ ही बीना अपकारी विभाग साथ शराब ठेकेदार के गुर्दों द्वारा गांव में किसी के घर में घुसकर धमका एवं गुड्डा गर्दीश करते नजर आए
ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि गांव-गांव शराब पहुंचाने और बिक्री करने वालों पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लग सके और ग्रामीण क्षेत्रों का सामाजिक वातावरण खराब होने से बचाया जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें