| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

चिचोली में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

“श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्ति, संस्कृति और उल्लास का अद्भुत संगम है”—नपाध्यक्ष वर्षा मालवीय

चिचोली। तहसील मुख्यालय चिचोली की सीमा से लगे ग्राम सोनपुर स्थित अशासकीय शैक्षणिक संस्था गुरुसाहब पब्लिक स्कूल एवं चिचोली के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।


जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 के लिए रिपोर्टर अकरम खान पटेल, चिचोली की रिपोर्ट।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने डांस, नृत्य, गीत-संगीत सहित अनेक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।


मटकी फोड़ समारोह रहा आकर्षण का केंद्र

जन्माष्टमी समारोह में मटकी फोड़ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूली बच्चों एवं छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मटकी फोड़कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।

नपाध्यक्ष ने बताया भक्ति और संस्कृति का संगम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति, संस्कृति और उल्लास का अद्भुत संगम है। इस पर्व के माध्यम से बच्चों को संस्कारों के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है।


विद्यालय के प्राचार्य एस.एस. माली ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति रुचि पैदा करते हैं।

शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में श्रीमती वंदना ठाकुर, संगीता विश्वकर्मा, सुनीता पहारिया और विजया गेहलोत सहित स्कूल स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मटकी फोड़ समारोह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

रिपोर्टर: अकरम खान पटेल, चिचोली
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज