शिक्षक एक दीपक की तरह होता है, स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है
माध्यमिक शाला आलमपुर में मनाया गया शिक्षक दिवस
आलमपुर, 5 सितंबर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शासकीय विद्यालय माध्यमिक शाला आलमपुर में शिक्षक दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया।
समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता डोमा सिंह कुमरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डोमा सिंह कुमरे ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। उनके सम्मान के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
पालकों से की अपील
डोमा सिंह कुमरे ने पालकों को जागरूक करते हुए कहा कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, उनके गृहकार्य की जांच करें और मोबाइल के अधिक उपयोग से बचाएं। पालक और शिक्षक मिलकर ही बच्चे का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानपाठक श्री प्रदीप मिश्रा, श्री बद्री प्रसाद दामडे, श्रीमती तिवारी मैडम, डोमा सिंह कुमरे, श्री लक्ष्मण वरकड़े, विजय राठौर, प्रकाश उइके, बिसन मर्सकोले, वारू चन्देलकर सहित पालकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड
| जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें