बैतूल पुलिस अधीक्षक ने तीन थाना प्रभारियों में किया फेरबदल, बोरदेही थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी को रक्षित केंद्र भेजा
दुर्गेश यादव | मध्यप्रदेश हेड
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
बैतूल। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने तीन थाना प्रभारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार बोरदेही थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी को थाना प्रभारी के पद से हटाकर रक्षित केंद्र बैतूल भेजा गया है। वहीं साईखेड़ा थाना प्रभारी भैय्यालाल उईके को नई जिम्मेदारी देते हुए बोरदेही थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा अंजना मालवीय, जो महिला सेल में पदस्थ थीं, उन्हें साईखेड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें