9 से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता
उद्घाटन में 9 सेकंड में 76 नारियल फोड़ने का विश्व रिकॉर्ड प्रयास
दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा राष्ट्रीय मंच
रिपोर्ट: विजय कुमार
वाराणसी। सेवा संकल्प माह के तहत 9 से 11 अक्टूबर तक सिगरा स्टेडियम में राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और विदर्भ की छह टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमें 8 अक्टूबर को काशी पहुंचेंगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन एवं भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में बहराइच के धर्मेंद्र द्वारा 9 सेकंड में 76 नारियल फोड़ने का विश्व रिकॉर्ड प्रयास किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा और महासचिव संजय चौरसिया ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव, गौतम जायसवाल, रोशन द्विवेदी, सुबोध राय, प्रदीप राजभर, मदनमोहन वर्मा, प्रांजल अग्रहरि, रवि प्रताप सिंह, शैलेश त्रिपाठी, शशि भूषण त्रिपाठी, चंदन सिंह, दिलीप मिश्रा, राम यश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन बीर भद्र सिंह ने किया।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
हर खबर, आप तक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें