नीलू मिश्रा बनीं रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी की नई अध्यक्ष, नवीन सेठ व आदित्य दुबे ने भी संभाली जिम्मेदारी
रोटरी क्लब की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
वाराणसी। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी के सत्र 2026-27 के नवगठित पदाधिकारियों का अधिष्ठापन समारोह रविवार को नदेसर स्थित एक होटल में हुआ। जिसमें नीलू मिश्रा ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। नवीन सेठ को सचिव व आदित्य दुबे को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नितिन रमेश गोकर्ण ने रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना की और जनहित के प्रकल्पों को और व्यापक बनाने पर जोर दिया
।
विशिष्ट अतिथि रोटेरियन मंकेश्वर नाथ पांडेय ने जरूरतमंदों तक सेवा कार्य पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह में ‘रोटरी के रत्न’ और ‘रोटरी स्वर्ण कलम मीडिया सम्मान’ भी प्रदान किया गया। समारोह में डॉ. अजीत सहगल, मनीष खत्री, डॉ. नीलम ओहरी, अशरफ अली, राजन यादव और मुदीद अग्रवाल सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं अतिथि मौजूद रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं में राजन यादव और मुदीद अग्रवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान रोटरी के सेवा कार्यों को नई दिशा देने और समाज के विभिन्न वर्गों तक जनहित की गतिविधियां पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अंत में अनिल ओहरी ने सभी अतिथियों, रोटेरियंस और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें