| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 सागर जैसे हालात बैतूल में भी बनने की आशंका, बीजादेही थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर उठे सवाल

दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड जन जन की आवाज न्यूज़ 24 

बैतूल। पुलिस अधीक्षक महोदय जिले में अवैध शराब की बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी बीच बीजादेही थाना क्षेत्र में कथित रूप से गांव-गांव और खुलेआम अवैध शराब बिक्री किए जाने के आरोपों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीजादेही थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और शराब ठेकेदार से जुड़े लोगों द्वारा खुलेआम शराब पहुंचाई जा रही है। आरोप यह भी है कि इस पूरे मामले में थाना प्रभारी द्वारा शराब ठेकेदार को संरक्षण दिए जाने के कारण अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।


लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो सागर जैसे हालात बैतूल जिले में भी बनने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अवैध शराब का कारोबार बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ युवा वर्ग पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की चिंता जताई जा रही है।

मीडिया संगठन ने पुलिस अधीक्षक बैतूल से मांग की है कि बीजादेही थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही यह भी जांच हो कि शराब ठेकेदार अथवा उसके लोगों को किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी का संरक्षण तो प्राप्त नहीं है क्योंकि भौरा शराब ठेकेदार भौरा से बोलोरो वाहन से लगभग पन्द्रह से बीस गांव में शराब परिवहन कर गांव गांव पहुंचाते हैं 


सबसे खास बात बीजादेही थाना के सामने से होकर वाहन गुजरते हैं परन्तु थाना प्रभारी कुछ नहीं करता इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं थाना प्रभारी इस कालाबाजारी में लिप्त है इस मामले को जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।


मीडिया संगठन का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक महोदय जिले में ध्यान आकर्षित कर कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज