मीडिया संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का बैतूल जिले में प्रवास कार्यक्रम
मीडिया संगठन प्रवास कार्यक्रम समाचार
बैतूल। मीडिया संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील रघुवंशी एवं बैतूल जिला अध्यक्ष गणेश बिसरदे का बैतूल जिले में प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान जिले की विभिन्न तहसीलों का दौरा कर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात की जाएगी।
प्रवास कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों, पत्रकारों की समस्याओं, उनके सुझावों तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके निराकरण को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया जाएगा।साथ ही जिले में मीडिया संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा पत्रकारों को एकजुट कर संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने को लेकर भी चर्चा होगी।
इसी क्रम में भीमपुर-नांदा क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारों एवं भीमपुर ब्लॉग अध्यक्ष प्रदीप यादव सहित संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील रघुवंशी एवं जिला अध्यक्ष गणेश बिसरदे का स्वागत किया जाएगा।संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से प्रवास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
रिपोर्ट — दुर्गेश यादव
मध्यप्रदेश हेड, जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें