| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल ने थाना बीजादेही का किया औचक निरीक्षण

रिकॉर्ड संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं लंबित कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड 

 जन जन की आवाज न्यूज़ 24

बैतूल। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा 11 सितंबर 2026 को थाना बीजादेही का औचक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने की रिकॉर्ड एवं अभिलेख व्यवस्था, विभिन्न रजिस्टरों के संधारण, बंदीकरण व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, जप्त सामग्री एवं वाहनों के रखरखाव सहित उनके नियमानुसार निराकरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बाउंड्रीवॉल एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राम कुमार मीणा एवं उपस्थित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


उन्होंने महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही थाने में आने वाले पीड़ितों एवं आवेदकों की शिकायतों को विनम्रतापूर्वक सुनकर नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लगन, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को वर्दी साफ-सुथरी एवं निर्धारित मापदंड के अनुरूप धारण करने तथा थाना परिसर एवं अभिलेखों की व्यवस्था को व्यवस्थित और अद्यतन रखने के लिए भी निर्देशित किया।

अवैध शराब से संबंधित खबरों के बाद औचक निरीक्षण को लेकर चर्चा

गौरतलब है कि जन जन की आवाज न्यूज़ 24 द्वारा बीजादेही थाना क्षेत्र में कथित अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन से संबंधित खबरें प्रकाशित की गई थीं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के स्वयं थाना बीजादेही पहुंचकर औचक निरीक्षण किए जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।


हालांकि पुलिस विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से थाने की रिकॉर्ड व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, लंबित कार्यों, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता एवं जवाबदेही बनाए रखने का संदेश गया। वहीं क्षेत्रवासियों को कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की उम्मीद भी जगी है।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 

 निष्पक्ष खबर, जनता की आवाज


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज