*तपश्री ग्राउंड की दुर्दशा पर भड़के युवा, बोले—बच्चों के मैदान को बर्बाद नहीं होने देंगे, तहसील में सौंपा ज्ञापन*
रिपोर्टर — राजेंद्र प्रसाद
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
चिचोली। नगर के बच्चों एवं युवाओं के प्रमुख खेल मैदान तपश्री ग्राउंड की बदहाल स्थिति को लेकर युवाओं एवं खेलप्रेमियों ने तहसीलदार श्याम सिंह उइके को ज्ञापन सौंपकर मैदान के संरक्षण और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि तपश्री ग्राउंड में जगह-जगह बजरी फैली हुई है, जिससे खिलाड़ियों और बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। मैदान के बाथरूम की स्थिति भी खराब है तथा पेयजल के लिए लगाया गया RO लंबे समय से बंद पड़ा है। इसके अलावा मैदान में शराब सेवन जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने और नियमित निगरानी की मांग भी की गई।
![]() |
| जन जन की आवाज न्यूज़ 24 |
![]() |
| जन जन की आवाज न्यूज़ 24 |
नियाज़ ख़ान, शुभम सावरकर एवं मुनि सोनी ने बताया कि खेल मैदान बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास से सीधे जुड़ा है। इसलिए मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मैदान से बजरी हटाकर समतलीकरण कराने तथा मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त एवं तपश्री ग्राउंड को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप विकसित एवं संरक्षित करने की माँग की है। तहसीलदार श्याम सिंह उइके को ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से सैम आर्य, हर्ष भुसारी, मिक्की आर्य, भानु ठाकुर, नियाज़ ख़ान, शुभम सावरकर, मूनी सोनी, ऋषभ आर्य, राजिक ख़ान, हर्षित आर्य, अभिनव आर्य, सर्वेश आर्य, चेतन प्रधान, अभिजीत मदरेले, मोनू यादव, आयुष देशमुख, मयूर खरे, प्रिंस राठौर, सुजल सोनी, जागृत मालवीय, दुरूप बंसकर, जुबेर शाह, रोहित बंसकर, कुणाल यादव, अज़हर ख़ान, अयूब ख़ान एवं आर्यांश आर्य सहित आधा सैकड़ा से अधिक युवा एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें