संदेश

| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
 * चिचोली की सड़कों पर यूथ कांग्रेस ने लगाए धान के रोपे, अनोखे अंदाज में जताया विरोध* सुरेन्द्र बावने बैतूल  जन जन की आवाज न्यूज़ 24 चिचोली । नगर की बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस ने शनिवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भलावी एवं ब्लॉक अध्यक्ष सोनू धुर्वे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर की गड्ढों से पटी सड़कों पर धान के रोपे लगाकर विरोध जताया। चिचोली नगर में भारी आवागमन के बीच खराब सड़कों के कारण आम जनता को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भलावी का आरोप है कि करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं और बारिश में निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई है और नगर का एक भी वार्ड ऐसा नहीं बचा, जहां सड़क व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो। पूरे शहर में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनसे वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रूपेश आर्य और हर्ष भुसारी ने सड़क की बदहाली पर तंज क...
चित्र
  भुजलिया त्योहार पर डोमा सिंह कुमरे ने लगाया लक्ष्मी तरु का पौधा जन जन की आवाज न्यूज़ 24 संवाददाता – राजेन्द्र प्रसाद यादव, चिचोली चिचोली। भुजलिया त्योहार के अवसर पर ग्राम पंचायत आलमपुर के समाजसेवी डोमा सिंह कुमरे ने मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर, जामली में संत बाबूलाल जी के आश्रम परिसर में लक्ष्मी तरु का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डोमा सिंह कुमरे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ रक्तदान और पौधरोपण जैसे कार्य करते आ रहे हैं। अब तक वे करीब 1100 पौधे दान कर लगवा चुके हैं और 23 बार रक्तदान कर चुके हैं। भुजलिया पर्व के अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के लिए आगे आने की अपील की। जन जन की आवाज न्यूज़ 24 संवाददाता – राजेन्द्र प्रसाद यादव, चिचोली जन जन की आवाज न्यूज़ 24 डिजिटल मीडिया मध्यप्रदेश के लिए सभी जिलों एवं तहसील में ब्यूरो चीफ जिला रिपोर्टर ग्रामिण क्षेत्र के लिए संवाददाताओं की आवश्यकता है नोट - आईडी कार्ड स्टीकर 2 पियारो लेटर उपलब्ध होगा , 
चित्र
  रक्षाबंधन पर पिडराव गांव में लंबी कूद प्रतियोगिता, अन्नू ने मारी बाजी सिरसागंज , फिरोजाबाद । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम पिडराव में हर वर्ष की भांति इस बार भी लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अन्नू पुत्र जयदयाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । विजेता अन्नू को बाल्टी और नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अन्नू ने जयब्रेश यादव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जयब्रेश यादव ने कहा कि यदि बच्चे इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें तो भविष्य में निश्चित रूप से सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रोजगार सेवक जयब्रेश यादव, राहुल यादव, सौरव यादव, विकास यादव, जगमोहन यादव, सनी यादव, राव साहब सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रिपोर्टर — जितेन्द्र कुमार जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
चित्र
  अजीमनगर थाने में एसपी का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा रामपुर। जनपद रामपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को थाना अजीमनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने में रखे गए विभिन्न अभिलेखों और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, फ्लाई शीट सहित अन्य अभिलेखों के रखरखाव, उनमें दर्ज की जाने वाली प्रविष्टियों और साफ-सफाई की स्थिति को चेक किया। इसके साथ ही थाना परिसर में बने कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, हवालात, भोजनालय, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल का भी निरीक्षण किया गया। विभिन्न पोर्टल पर की जाने वाली फीडिंग की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया। न्यूज़ ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24, रामपुर
चित्र
  📰 चिचोली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ेगा यादव समाज का महासैलाब, 4 सितंबर को भव्य आयोजन रिपोर्टर रामसिंग यादव | चिचोली, बैतूल जन जन की आवाज न्यूज़ 24 चिचोली। बैतूल जिले की तहसील चिचोली में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए यादव समाज के सदस्य गांव-गांव पहुंचकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं और रैली के माध्यम से माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं बच्चों को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार 4 सितंबर को चिचोली में होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 25 से 30 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। भव्य रैली संत सिंगाजी महाराज मंडई घाट से प्रारंभ होकर बाजार चौक होते हुए आजाद ग्राउंड पहुंचेगी। कार्यक्रम में वृंदावन, मथुरा सहित अन्य राज्यों से आने वाले कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण से जुड़ी आकर्षक झांकियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। यादव समाज के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए निस्वार्थ भाव से गांव-...
चित्र
  सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का कई गांवों में तूफानी दौरा, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं रामपुर। रामपुर संसदीय क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई और सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। सांसद नदवी ने जालाफ नगला, सड़क का मझरा, नखियाई, इम्रता राय, सैदनगर, हमीर खां का मझरा, अंडखेड़ा और बहादुरपुर समेत कई गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को लंबित न रखा जाए और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि संसद में जनता की आवाज उठाना और धरातल पर उनकी समस्याओं का समाधान कराना...
चित्र
  रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सिरसागंज में पुलिस ने किया पैदल मार्च चौराहों और बाजारों में तैनात रहा पुलिस बल, शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील सिरसागंज। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर सिरसागंज में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी। सिरसागंज सीओ चंचल त्यागी एवं थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रमुख ...