| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 *चिचोली की सड़कों पर यूथ कांग्रेस ने लगाए धान के रोपे, अनोखे अंदाज में जताया विरोध*

सुरेन्द्र बावने बैतूल  जन जन की आवाज न्यूज़ 24

चिचोली। नगर की बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस ने शनिवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भलावी एवं ब्लॉक अध्यक्ष सोनू धुर्वे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर की गड्ढों से पटी सड़कों पर धान के रोपे लगाकर विरोध जताया। चिचोली नगर में भारी आवागमन के बीच खराब सड़कों के कारण आम जनता को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।


यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भलावी का आरोप है कि करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं और बारिश में निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई है और नगर का एक भी वार्ड ऐसा नहीं बचा, जहां सड़क व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो। पूरे शहर में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनसे वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


रूपेश आर्य और हर्ष भुसारी ने सड़क की बदहाली पर तंज कसते हुए कहा कि हालात इतने खराब हैं कि अब सड़कों के गड्ढों में धान की खेती की जा सकती है। इसी व्यंग्यात्मक विरोध के तहत कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर धान के रोपे लगाकर जिम्मेदारों को आईना दिखाने का प्रयास किया। नगर की सड़क व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है और जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद यदि सड़कें बारिश में ही उखड़ जाएं और गड्ढों में तब्दील हो जाएं, तो निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।


ब्लॉक अध्यक्ष सोनू धुर्वे का कहना है कि चिचोली की जनता को बेहतर सड़क और सुचारू आवागमन का अधिकार है। जिम्मेदार अधिकारी और नगर परिषद सड़क व्यवस्था की तत्काल सुध लें, अन्यथा यूथ कांग्रेस द्वारा आगे भी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।


विरोध प्रदर्शन के दौरान धर्मेंद्र भलावी, सोनू धुर्वे, रूपेश आर्य, हर्ष भुसारी, सैम आर्य, हनी सोनी, मोहित आर्य, अंकेश यादव,मिक्की आर्य, प्रशांत आर्य, मयूर आर्य, दीपक वाडिवा, प्रतिराम वरकड़े, गणेश धुर्वे, वंश राठौर सहित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज