भुजलिया त्योहार पर डोमा सिंह कुमरे ने लगाया लक्ष्मी तरु का पौधा
संवाददाता – राजेन्द्र प्रसाद यादव, चिचोली
चिचोली। भुजलिया त्योहार के अवसर पर ग्राम पंचायत आलमपुर के समाजसेवी डोमा सिंह कुमरे ने मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर, जामली में संत बाबूलाल जी के आश्रम परिसर में लक्ष्मी तरु का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
डोमा सिंह कुमरे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ रक्तदान और पौधरोपण जैसे कार्य करते आ रहे हैं। अब तक वे करीब 1100 पौधे दान कर लगवा चुके हैं और 23 बार रक्तदान कर चुके हैं।
भुजलिया पर्व के अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के लिए आगे आने की अपील की।
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
संवाददाता – राजेन्द्र प्रसाद यादव, चिचोली
मध्यप्रदेश के लिए सभी जिलों एवं तहसील में ब्यूरो चीफ जिला रिपोर्टर ग्रामिण क्षेत्र के लिए संवाददाताओं की आवश्यकता है
नोट - आईडी कार्ड स्टीकर 2 पियारो लेटर उपलब्ध होगा ,



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें