| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सिरसागंज में पुलिस ने किया पैदल मार्च

चौराहों और बाजारों में तैनात रहा पुलिस बल, शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

सिरसागंज। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर सिरसागंज में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी।


सिरसागंज सीओ चंचल त्यागी एवं थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।

रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।


पुलिस प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस की निगरानी जारी रही।


पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई और लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाया।

रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज