| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 🌧️ बारिश और तेज हवा से फसलें बर्बाद, कई मकान व पेड़ गिरे

बिजली आपूर्ति बाधित होने से सैकड़ों गांवों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

हरहुआ, वाराणसी। लगातार चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने ग्रामीण क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खेतों में पानी भरने और तेज हवा के कारण मूंग, मक्का, बाजरा, चरी, तिल्ली समेत कई फसलें गिरकर खराब हो गई हैं। किसानों को फसल नुकसान से आर्थिक क्षति की चिंता सताने लगी है। हालांकि किसानों का कहना है कि पिछली धान की फसल के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है और जलस्रोतों में भी पानी का स्तर बढ़ेगा।


क्षेत्र के पेडुका निवासी रामजीत यादव, लल्लू यादव, अवधेश, राकेश यादव तथा परसीपुर निवासी बबलू सिंह सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि लगातार बारिश और तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर गिर गई हैं। मूंग, उतैला, मक्का, बाजरा, चरी और तिल्ली समेत अन्य फसलों में पानी भरने से उनके सड़कर खराब होने की आशंका है।

🏠 कई कच्चे मकान और टीनशेड क्षतिग्रस्त

बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ और कच्चे मकान भी गिर गए। रामेश्वर क्षेत्र के पेंडुका गांव में बबलू गोंड पुत्र स्व. जोखन का टीनशेड वाला घर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कलावती गोंड का रिहायशी घर भी क्षतिग्रस्त हुआ।

इसी गांव में सेरई यादव का नीम का पेड़ गिरने से चंद्रशेखर सिंह का रिहायशी घर क्षतिग्रस्त हो गया। परसीपुर में मीरा पत्नी मुकुलचंद का कच्चा घर तथा सतीश कुमार सरोज पुत्र शिवमूरत सरोज का टीनशेड वाला घर गिर गया। गनीमत रही कि घर में सो रहे परिजन बाल-बाल बच गए।

⚡ कई गांवों की बिजली आपूर्ति तीन दिनों से प्रभावित

बारिश और तेज हवाओं के कारण बरनी विद्युत उपकेंद्र के रामेश्वर और हाथी फीडर से जुड़े कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जगापट्टी में बिजली का पोल टूटने, परसीपुर में हाईटेंशन तार पर बांस गिरने, भुईली में बांस की कोठी लटकने और हीरमपुर में पेड़ गिरने से कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित बताई जा रही है।

बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन बाधित होने की सूचना देने के बावजूद मरम्मत कार्य में देरी हो रही है।

इस संबंध में अवर अभियंता दीपक पटेल ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। जहां भी बिजली लाइन बाधित है, वहां जल्द से जल्द मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टर: विजय कुमार

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज