5100 रुद्राक्ष के दानों से सजे अक्षयवट हनुमान, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विराजमान अक्षयवट हनुमान जी का सावन के दूसरे शनिवार को भव्य श्रृंगार किया गया। इस विशेष अवसर पर भगवान का 5100 रुद्राक्ष के दानों से अलौकिक श्रृंगार किया गया।
भोर करीब 4 बजे मंगला आरती से पहले पुजारी राजू पांडेय ने भगवान हनुमान का विधिवत स्नान कराया। इसके बाद सिंदूर और तेल का लेपन कर नूतन वस्त्र धारण कराए गए और रुद्राक्ष की लंबी माला से श्रृंगार किया गया। भगवान को सुगंधित फूलों से भी सजाया गया।
महंत नील कुमार मिश्रा की आरती के बाद मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर रात तक भक्तों ने दर्शन-पूजन किया और प्रसाद प्राप्त किया।
पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रृंगार कार्यक्रम में महंत परिवार के अंकित मिश्रा, बच्चा पाठक, रमेश गिरी, राजू पाठक, रजत और रोहित सहित कई लोग मौजूद रहे।
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | वाराणसी विजय कुमार



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें