| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को लेकर             गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान का आयोजन

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान  रिपोर्ट : रामपुर

रामपुर। साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी, सिविल लाइंस, रामपुर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समूह साध संगत की ओर से तैयारियां की गई हैं।


कार्यक्रम के दौरान गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्री अखंड पाठ साहिब, शब्द-कीर्तन, अरदास एवं विशेष दीवान का आयोजन किया जाएगा।


कार्यक्रम के अनुसार 10 सितंबर 2026, गुरुवार को प्रातः 9 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब जी का शुभारंभ होगा। इसके बाद 12 सितंबर 2026, शनिवार को प्रातः 8:30 बजे से 9 बजे तक अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति होगी। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे से 9:30 बजे तक शब्द-कीर्तन एवं अरदास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


पर्व के अवसर पर रात्रि 8 बजे से 10:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। इस दौरान कीर्तन दरबार एवं अरदास होगी। धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समूह साध संगत प्रसाद एवं लंगर ग्रहण करेगी।



गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समूह साध संगत ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हों और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का भी आग्रह किया गया है।

स्थान: गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी, सिविल लाइंस, रामपुर।

दासरे: समूह साध संगत एवं प्रबंधक कमेटी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज