हिम्मतपुर में किसानपंचायत, आबादी की जमीन को लेकर उठी आवाज
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
ब्यूरो चीफ: रफीउल्लाह खानरामपुर
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की पंचायत 10 सितंबर को ग्राम हिम्मतपुर में आयोजित हुई। पंचायत में किसानों ने आबादी की जमीन से जुड़े मामलों और जमीन के रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की।
| जन जन की आवाज न्यूज़ 24 |
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या जालसाजी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
हनीफ वारसी ने कहा कि हिम्मतपुर की बस्ती कई दशकों से बसी हुई है और वहां रहने वाले गरीब लोगों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
पंचायत के दौरान संगठन की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। इस दौरान मोहम्मद सुलेमान को ब्लॉक अध्यक्ष, नईम अहमद को ब्लॉक महासचिव, जाकिर अली को वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष, मोहम्मद दाउद को उपाध्यक्ष, मोहम्मद खुशहाल को सचिव, फहीम को संगठन मंत्री, नुरासन को प्रचार मंत्री, तालिब हुसैन को मंत्री और जाहिद अली को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
पंचायत में जावेद अली, बच्चन खान, ग्राम प्रधान लाल सिंह, शाह अहमद, सलीम शाह, जीवन सिंह, मोहम्मद आरिफ, जमाल अहमद, अब्दुल कयूम, हैदर अली, रोशन सिंह, फूल सिंह, मुकेश, ताज मोहम्मद, इकरार अली, इरशाद अली समेत कई किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामपुर ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान रिपोर्ट,
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें