| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

पीड़ित परिवार से मिले भारतीय जनता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हर संभव मदद का दिया भरोसा

कन्नौज/हसेरन। हसेरन क्षेत्र के ग्राम राजपुर में 7 सितंबर 2026 को पंचायत घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक बीपी सिंह कठेरिया की फांसी लगाने से मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि बीपी सिंह की हत्या षड्यंत्र के तहत कर शव को पंचायत घर में फांसी पर लटकाया गया।


मामले में सौरिख थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना में शामिल आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।


इसी मामले को लेकर शुक्रवार करीब दोपहर 2 बजे भारतीय जनता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लकी कठेरिया (ऋषिराज सिंह) पीड़ित परिवार से मिलने ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है तथा न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा


।

परिजनों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामले की जानकारी ली और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

इस दौरान भारतीय जनता महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कठेरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश कठेरिया, शिवम कठेरिया, राहुल कठेरिया, जिला अध्यक्ष मैनपुरी कठेरिया समाज, शिवेंद्र कठेरिया, सोनू कठेरिया, अनुराग कठेरिया, लालू कठेरिया, विकास कठेरिया, विक्रम कठेरिया, कृष्ण कठेरिया, रामाधार पंछी कठेरिया, रामसनेही कठेरिया सहित पीड़ित परिवार के सदस्य एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जन जन की आवाज न्यूज़,, 24 कन्नौज



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज