🔴 बड़ी खबर | यूपी राशन वितरण
राशन कार्डधारकों के लिए सितंबर में राहत, 10 से 25 सितंबर तक मिलेगा राशन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सितंबर माह के राशन वितरण की प्रक्रिया को लेकर लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पात्र राशन कार्डधारक 10 सितंबर से 25 सितंबर 2026 के बीच अपनी उचित दर की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे।
अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को कुल 35 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल हैं। इसके साथ ही अंत्योदय कार्डधारकों को 3 किलो चीनी भी निर्धारित दर पर उपलब्ध कराई जाएगी
राशन लेने के लिए लाभार्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर अपनी पंजीकृत राशन दुकान पर पहुंचना होगा। चीनी के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा लागू नहीं होने की जानकारी भी दी गई है।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
खबर वही, जो जनता के काम की



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें