| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

बनकटा पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े

देवरिया। बनकटा थाना पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹3,650 नकद, पीड़ित का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की शाम छितौनी निवासी पवन कुमार इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे थे। भड़सर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनसे नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।


पीड़ित की तहरीर पर 24 अगस्त को बनकटा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 अगस्त को सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव, संजय कुमार और विशाल कुमार भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी राजन यादव के पास से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।




पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | देवरिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज