| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

18 अक्टूबर को रामपुर तशरीफ ला रहे हैं बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी, जनसभा को लेकर युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने किया जनसंपर्क

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 रामपुर

ब्यूरो चीफ : रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब 18 अक्टूबर को रामपुर तशरीफ ला रहे हैं। शाम 5 बजे होने वाली जनसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने रामपुर के अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की और उन्हें बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की जनसभा में शिरकत करने का पैगाम दिया।


सलमान शाह ने लोगों से अपील की कि बड़ी तादाद में जनसभा में पहुंचकर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब को सुनें और उनके ख्यालात से वाकिफ हों। उन्होंने कहा कि ओवैसी साहब की रामपुर आमद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए अहम मौका है।


सलमान शाह ने कहा कि जनसभा में इलाके के अहम मसाइल, नौजवानों के मुस्तकबिल, तालीम, रोजगार और अवाम से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बात होगी। उन्होंने कहा कि रामपुर की अवाम से हमारा रिश्ता सिर्फ सियासत तक महदूद नहीं है, बल्कि उनके हक और बुनियादी मसाइल को आवाज देना भी हमारी जिम्मेदारी है।


उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनसभा को लेकर लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। सलमान शाह ने रामपुर की अवाम से अपील की कि 18 अक्टूबर को शाम 5 बजे बड़ी तादाद में जनसभा में पहुंचकर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब को सुनें और कार्यक्रम को कामयाब बनाएं।


इस मौके पर युवा जिला महासचिव जुनैद खान, जिला महासचिव रफीक अहमद, जिला महासचिव मोहम्मद आकिब, युवा जिला संयुक्त सचिव मोहम्मद रिहान, मोहम्मद वसीम, रिज अहमद आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज