| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 495 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

बैतूल। अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 495 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मारुति ओमनी वैन को भी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल अनुमानित कीमत ₹1,99,500 बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को मुलताई थाना पुलिस टीम देहात भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रोहना की ओर से सिल्वर रंग की मारुति ओमनी वैन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर दो व्यक्ति आ रहे हैं।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दाबका-रोहना मार्ग पर घेराबंदी की। दाबका चौराहे से रोहना कच्ची रोड पर करीब 200 मीटर आगे सिल्वर रंग की मारुति ओमनी वैन क्रमांक MH-31 CS-0689 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन में 9 काले रंग के ट्यूब मिले, जिनमें हाथभट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब भरी हुई थी। पुलिस ने वाहन सवारों से शराब के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और लाइसेंस मांगे, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रत्येक ट्यूब में करीब 55 लीटर के हिसाब से कुल 495 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मामले में सिराज मोहम्मद अली शेख (35) निवासी ग्राम जरूड, थाना वरूड, जिला अमरावती, महाराष्ट्र और राजेश उर्फ देवेंद्र खंडारे (40) निवासी ग्राम जरूड, थाना वरूड, जिला अमरावती, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सिराज वाहन चालक और राजेश सह-चालक था।

₹1.99 लाख की सामग्री जब्त

पुलिस ने 495 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹49,500 है, तथा शराब के परिवहन में प्रयुक्त मारुति ओमनी वैन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000 है, जब्त की। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹1,99,500 है।

पुलिस ने शराब के परीक्षण के लिए प्रत्येक ट्यूब से एक-एक लीटर के सैंपल लिए। आरोपियों को गिरफ्तारी के कारण और आधार से अवगत कराने के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुलताई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में उप-निरीक्षक दिनेश कुमरे, प्रधान आरक्षक बलराम सरयाम, रामकृष्ण सिलारे, हाकम इवने, आरक्षक कमलेश एवं महमान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज