| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 *वृद्ध मित्र एवं एलिम्को की तरफ से सहायक उपकरणों का वितरण*

*वाराणसी।* वृद्ध जनों के कल्याण के लिए समर्पित संस्था *वृद्ध मित्र* एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन कार्यरत कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को )के संयुक्त तत्वावधान में आज वाराणसी के नक्की घाट स्थित कैंप  कार्यालय  में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया

 इस शिविर में 83 लोगों से अधिक बुजुर्गों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।- व्हील चेयर- वॉकर- छड़ी - कमर  बेल्ट कार्यक्रम के दौरान एलिम्को केअधिकारियों ने बताया कि एलिम्को का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है।


 वृद्ध मित्र संस्था पिछले कई वर्षों से वाराणसी में बुजुर्गों की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है,शिविर में लाभार्थियों ने बताया कि इन उपकरणों से उनके दैनिक जीवन में काफी आसानी होगी।

 आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा वही इस शिविर में मुख्य रूप से अवनीश कुमार सिंह मोहित गुप्ता  ए लिमको वृद्ध मित्र प्रोग्राम मैनेजर विपिन यादव सहायिक के रूप में प्रियंका  सीमा निकिता रजनी बबिता विपुल काजल आदित्य (सीसी) तवरेज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

विजय कुमार वाराणसी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज