मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के करौता स्थित आदर्श सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज में अन्नदान फाउंडेशन एवं लोहता थाना मिशन शक्ति की संयुक्त टीम द्वारा सैनिटरी पैड वितरण एवं मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, मासिक धर्म स्वच्छता तथा साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों और महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, लोहता थाने की मिशन शक्ति टीम एवं पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया।
अभियान के दौरान अन्नदान फाउंडेशन की महिला प्रतिनिधि मानसी मैम, आलोक पांडे, नोहर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र मौर्य, लोहता थाना प्रभारी अभिजीत सिंह, आयुष कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विजय कुमार, वाराणसी
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 — हर खबर, आप तक लोकेशन: वाराणसी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें