| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सम्मेलन में जुटी भीड़

प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज ने जनसभा को किया संबोधित, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 
लोकेशन: रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, रोहिलखंड क्षेत्र की ओर से दुर्गा नगला जीरो पॉइंट स्थित हाजी सद्दीक धर्म कांटा परिसर में अल्पसंख्यक सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।



कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव संगठन दिलप्रीत सिंह कोहली, राष्ट्रीय महासचिव रिचा सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शहजाद अली सहित रोहिलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहसान ने भी जनसभा को संबोधित किया। वहीं, रामपुर जनपद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाफिज फैयाज हसन गुड्डू ने भी अपने विचार रखे।


कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव की घोषणा करते हुए प्रदेश सचिव हाजी सद्दीक को प्रदेश महासचिव बनाए जाने की घोषणा की। वहीं, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम अहमद को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में रामपुर जिला अध्यक्ष शाहिद हुसैन, बिजनौर जिला अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन, बरेली जिला अध्यक्ष सहवान खान, मुरादाबाद जिला अध्यक्ष मयाज सिद्दीकी, अमरोहा जिला अध्यक्ष सलमान मलिक, प्रदेश सचिव अथर अली खान, बरेली के अनवार मलिक, सुमन सिंह परिहार, शशि वाला एडवोकेट, जुबेर अहमद, लाइक प्रधान, जफरa प्रधान, इदरीश अंसारी, हाफिज मोहम्मद याकूब, मोहम्मद नावेद, मोहम्मद अयान, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद यासीन, कुलदीप कौर, सरदार दर्शन सिंह और नसीमा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज