अश्लील वीडियो की धमकी देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी सिगरा पुलिस ने 22 वर्षीय युवती से कथित तौर पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने, जातिसूचक गाली-गलौज करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी मनोज मौर्या (28) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को 15 सितंबर को अमूल डेयरी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम, आरक्षी प्रभाकर सिंह यादव और मनीष कुमार गोंड शामिल रहे।
रिपोर्टर — विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | वाराणसी


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें