| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर सहज पाठ साहिब जारी

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी में संगति रूप में सहज पाठ साहिब जारी

रामपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व, दिनांक 24 नवंबर 2026, के संबंध में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी में दिनांक 20 जुलाई से संगति रूप में सहज पाठ साहिब की शुरुआत की गई।


सहज पाठ साहिब का पाठ प्रतिदिन रात्रि 8:45 बजे से 9:15 बजे तक किया जा रहा है। इसकी समाप्ति नवंबर माह में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लगभग चार माह बाद होगी।

संगति रूप में सहज पाठ जगमोहन सिंह निमाडा एवं जयदीप सिंह द्वारा पढ़कर कराया जा रहा है। गत रात्रि तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 760 अंग (पृष्ठ) पूर्ण हो चुके हैं।

सहज पाठ साहिब में प्रतिदिन काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे श्रद्धा के साथ भाग ले रहे हैं। सहज पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत संगत की ओर से प्रसाद का वितरण भी किया जाता है।


संगति सहज पाठ में मुख्य रूप से प्रधान दर्शन सिंह खुराना, सीनियर मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा, महेंद्र सिंह होरा, अमरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, जसमीत सिंह, पपिंदर सिंह, संतोख सिंह, कँवलजीत सिंह कथुरिया, जोगिंदर सिंह, ओमप्रकाश सेठी, हरपाल सिंह, परमजीत सिंह, जगजीत सिंह, हरविंदर सिंह एवं विंदर पाल सिंह खुराना सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं संगत उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज