| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 रुणिचा के श्याम बाबा रामदेव जी का 13वां                        जन्मोत्सव मनाया

कैलाश मठ में सजा भव्य दरबार, भजन संध्या में खूब झूमे श्रद्धालु

वाराणसी। माहेश्वरी समाज एवं मानस मंडल, बिरदोपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान के लोकदेवता रुणिचा धाम वाले श्री बाबा रामदेव जी महाराज का 13वां पावन जन्मोत्सव सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बिरदोपुर स्थित कैलाश मठ में बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जजमान कैलाश चंद्र राठी एवं यशोदा देवी राठी ने आरती कर किया।


इस अवसर पर बाबा रामदेव जी का विशेष हरियाली श्रृंगार किया गया। इसके बाद भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन गायकों ने बाबा के प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ढोलक, हारमोनियम और मंजीरे की थाप के बीच बाबा के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

गौरव राठी ने बताया कि पोकरण के पास रुणिचा में अवतरित बाबा रामदेव जी को ‘रुणिचा के श्याम’, ‘पीरों के पीर’ और ‘कलयुग के कृष्ण’ के नाम से पूजा जाता है। उन्होंने जीवनभर छुआछूत और ऊंच-नीच का विरोध करते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया। द्वारका से लाई गई श्रीकृष्ण की मूर्ति के कारण उन्हें कृष्ण का अवतार भी माना जाता है।


माहेश्वरी समाज में बाबा रामदेव जी के प्रति विशेष आस्था है। प्रतिवर्ष भादवा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुणिचा धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं।

आयोजन को सफल बनाने में कैलाशचंद्र राठी, ओम सारडा, कमल राठी, चांदमल असावा, गोविंद बजाज, गौरव राठी, विश्वनाथ पोद्दार, हनुमान पड़ीवाल, मांगीलाल सारडा, रितेश खटोड़, संजय मालू सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।


रिपोर्ट: विजय कुमार  वाराणसी

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज